Breaking News

डॉ. अमिताभ धरा अम्बेसडर नियुक्त।

धराधाम इंटरनैशनल परिवार सहित लोगों ने दी बधाई

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । धराधाम इंटरनेशनल बैंकॉक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की विशेष वर्चुअल बैठक में ख्यातिलब्ध कवि, पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ अमिताभ पाण्डेय, गोरखपुर को धराधाम इंटरनेशनल का धरा अम्बेसडर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र ऑनलाइन जारी करते हुए संस्था के प्रमुख डॉ. सौरभ एवं इंटरनेशनल निदेशक सूर्य प्रकाश पाण्डेय व सी ई ओ. डॉ. प्रेम प्रकाश थाईलैंड ने कहा कि डॉ.अमिताभ पाण्डेय के मनोनयन से संगठन और मजबूत होगा। गोरखपुर जनपद के ग्राम पंचायत मझगाँवाँ जगतबेला निवासी डॉ.पाण्डेय सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।डॉ.अमिताभ पाण्डेय वर्तमान समय में प्रेस क्लब कौड़ीराम के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी के साथ साथ हिंदी साहित्य भारती गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। डॉ.पाण्डेय की नियुक्ति पर प्रमुख रूप से धराधाम इंटरनॅशनल के धरा गवर्नर अमेरिका डॉ. राम कृष्ण शाह (अमेरिका) डॉ. सतनाम देवचाकर (लंदन), डॉ.शम्भू पंवार, राजा भाऊ सेठ, समाज सेवी दक्षिण अफ्रीका की राजकुमारी वेजेन्टी मक्का अचम्बित प्रो डॉ. अम्ब, फिल्म लेखक एवम अभिनेता सत्य प्रकाश सिंह राष्ट्रीय ख्यातिनाम लेखिका, कवयित्री व साहित्यकार डॉ. निक्की शर्मा मुम्बई निदेशक डॉ. करिश्मा मणि गुजरात/धरा इवेंट ऑर्गनाइजर पूजा निगम (बंगलोर) अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत डॉ सुनीता खोकर, डॉ रागिनी पांडेय, ग्लैडी मकंबुरी, साहित्यकार राकेश छोकर, (दिल्ली) डॉ. संजीव पाल, मोटिवेशनल स्पीकर, राजन सिंह सुर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी डॉ सतीश चन्द शुक्ला अभिषेक राय गांधी, डॉ.एहसान अहमद, सरदार जसपाल सिंह, गौतम पांडेय, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. मुस्तफा खान, शायर मिन्नत गोरखपुरी समीर पाण्डेय, डॉ टीकम सोनी,डॉ सारिका ठाकुर, पुष्पा गरोठिया, डॉ रश्मि शर्मा, डॉ नीरज गुप्ता, उमेश सिंह मीडिया प्रभारी, सोमनाथ पाण्डेय, गुरु पांडेय, चंचला शुक्ला, डॉ राकेश वेद, राजीव डोंगरा, राजेश मिश्रा यस सी अभिषेक राय गांधी, प्रेस क्लब कौड़ीराम के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री सुनील रध्वज सिंह, उपाध्यक्ष एम पी सिंह, हृदय नारायण, सहमंत्री अभिमन्यु राय, संतोष त्रिपाठी,छठेन्द्र त्रिपाठी, डॉ.राम कृपाल राय, डॉ.ज्ञान प्रकाश मिश्र, डॉ ऊषा, डॉ अजय अंजान, डॉ राजीव कुमार आदि प्रबुद्धजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *