Breaking News

 राजधानी पटना में मनचलों के हौसले बुलंद हैं

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

मनचलों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की है। ये घटना पटना के पॉश इलाके का है, जहां एटीएम से पैसा निकालने जा रही युवती के साथ छेड़खानी की गई। इतना ही नहीं जब युवती ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई भी कर दी। घटना जगदेव पथ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम के पास हुई।

 

दरअसल, युवती एटीएम से पैसे निकालने गई थी, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उनमें से एक युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। हालांकि युवती विरोध करती रही और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर सारे मनचले भाग निकले।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *