Breaking News

अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

05/07/2021 अयोध्या-मवई थाना की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेवरा नहर पुल से एक अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा बारा बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बारा बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई क्षेत्र की पुलिस टीम एसएसपी अयोध्या के निर्देशन में अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान चला रही थी।तभी मुखबिर द्वारा एक अभियुक्त के पास अवैध शस्त्र की पुलिस को सूचना मिली सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार अपने हमराही कांस्टेबल दयानन्द यादव व जय सिंह यादव के साथ मौके पर पहुँच अभियुक्त सलमान पुत्र मो0 निजाम निवासी ग्राम मोहल्ला पूरे मियां मखदूम ज़दा रूदौली को नेवरा नहर पुल से सौ मीटर की दूरी पर ग्राम नेवरा से गिरफ्तार कर लिया।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर एवम दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्धमुकदमा अपराधी संख्या 185/21 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *