Breaking News

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट चार घायल एक की हालत गंभीर ।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर/सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में जम कर मारपीट हुई जिसमें दोनो तरफ से करीब चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमे एक कि हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही निवासी नौसाद पुत्र आजाद व हकीकुल्लाह पुत्र नौसादर के बीच भूमि को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है 02 जुलाई 2021 शुक्रवार को समय लगभग 03 बजे के करीब हकीकुल्लाह का पूत्र शराफत आधार कार्ड का फोटो कॉपी कराने चौराहे पर गया हुआ था उसी दौरान नौसाद के घर की लड़कियां भी आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने दुकान पर गयी हुई थी।
उसी दौरान दोनो में कहासुनी हो गयी इसके बाद नौशाद के घर के कुछ लड़के विवाद सुन कर फोटो कॉपी की दुकान पर पहुच गये और लड़के को पीट दिये इसके बाद शराफत ने फोनकर घर के लोगो को बुला लिया दोनो पक्षो में फोटो कॉपी की दुकान पर ही विवाद कर दिया लोगो ने दोनों पक्ष को समझाबुझा कर शांत कराया दोनो पक्ष घर पहुचते ही एक दुसरे पर लाठी डंडा ईट पत्थर से हमला करने लगे जिसमे नौशाद 45 वर्ष सलीम 46 वर्ष अतीउल्लाह 60 वर्ष मुल्लन 50 वर्ष घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा जहां सलीम की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनो पक्षो के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय का कहना था कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नही मिला है एक कि हालत गम्भीर है उसे जिला अस्पताल भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *