Breaking News

ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवां पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलरिहा थानाक्षेत्र के रामपुर गोपालपुर निवासी गौतम कुमार पुत्र लालमन गौड़ राजघाट थानाक्षेत्र के बर्फखाना से अपनी मां तारा देवी के साथ बाइक से घर जा रहा था। बरगदवां स्थित एचपी पेट्रोलपंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बाइक में ठोकर मार दी जिससे दोनों नीचे गिर गए और महिला का सिर पर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने चिलुआताल थाने में वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *