Breaking News

राम नगरी बेगमपुरा की सड़कों की हालत बद से बदतर,लोगों का चलना दुश्वार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

02/07/2021 अयोध्या – बेगमपुरा (दलित बस्ती) से लेकर महाराजा इण्टर कॉलेज के सामने की सड़क का है , जो मत्तगजेंद्र चौराहा को जाती है। इस सड़क पर एक तो वैसे ही सैकड़ों गड्ढे, नालियां,स्पीड ब्रेकर है जिनके कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। यह सड़क कई वर्षों से बनाए जाने लायक है लेकिन नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रीय पार्षद भी इस सड़क की ओर ध्यान नहीं देते है । गोलाघाट से सीधे कनक भवन व सब्जी मंडी जाने वाला यह मार्ग है।

इस मार्ग पर महाराजा इण्टर कॉलेज की दीवाल से चौबीसों घंटा पानी गिरता रहता ह सड़क पर बह रहा गंदा पानी आगे संत निवास मंदिर के सामने तक बहता रहता है। नाली न होने के कारण इस पानी की कोई निकासी नहीं है। या तो इसे सीवर लाइन से कनेक्ट कर देना चाहिए अथवा नाली बना दी जानी चाहिए। जिससे महाराजा कालेज का पानी सड़क पर न बहे और लोगों को आने जाने में इस गंदे पानी में से होकर न जाना पड़े। अयोध्या नगरी की सबसे रद्दी व घटिया किस्म की सड़क यही है। किसी भी अधिकारी की नजरें इसकी तरफ नहीं जा रही है। यही तो है अयोध्या का विकास व स्वर्ग जैसी सुंदर नगरी है अयोध्या।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *