Breaking News

गांव के आम रास्ते को अवरुद्ध कर रहे दबंग

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

एसडीएम ने इनायतनगर कोतवाल को जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का दिया आदेश

अयोध्या मिल्कीपुर की तहसील के इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवनपारा मजरे पूरे दुबान में शिवमंदिर को जाने वाले आम रास्ते को मनबढ़ किस्म के लोगों ने अवरुद्ध करना शुरू कर दिया है। जिससे शिवमंदिर के साथ ही गांव को जाने वाला रास्ता बंद हो जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम मिल्कीपुर से की है।

बताया गया कि ग्राम देवनपारा पूरे दुबान में आम रास्ता जो कि राम अधार के घर तक जाता है और इसी रास्ते पर शिवमंदिर भी पड़ता है। ग्रामीणों की इस आम रास्ता को गांव के ही राम उजागिर, देवनारायण, शिवनारायण, सूर्यनारायण पुत्रगण रामतीरथ अपनी दबंगई के बल पर रास्ते में मिट्टी पाटकर रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मना करने पर लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं और रास्ते को पूर्ण रूप से बन्द कर देने की धमकी दे रहे हैं।

इस बात की शिकायत भोलानाथ दूबे, जयनाथ दूबे, राम आधार, अंकुर दूबे, सूर्यनायक, अनन्द दूबे, शिवनायक, घनश्याम तिवारी, पंकज तिवारी एवं राम अचल आदि ने एसडीएम मिल्कीपुर से शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर उपजिलाधिकारी ने इनायतनगर कोतवाल राहुल कुमार को जांचकर कर सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर रहे लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया है। साथ ही आम रास्ते को अवरुद्ध होने से रोकने का आदेश दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *