Breaking News

चार सौ से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या बुधवार को 402 ग्राम प्रधानों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वर्चुअल शपथ दिलाई गई। 794 ग्राम पंचायतों में 450 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों ने ही शपथ ली। 344 ग्राम पंचायतों के दो तिहाई सदस्य न चुने जाने से उनके निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके। गुरुवार को ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक होगी, जबकि मंगलवार को सोहावल व बीकापुर ब्लाक के कुल 48 प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी।

 

मवई संवादसूत्र के मुताबिक ब्लाक की 55 ग्राम पंचायतों में से 46 नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। खंड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक ने ऑनलाइन शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार, करुणाशंकर, रजनीश कुमार, अमित गुप्ता मौजूद हे। शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों में संडवा के प्रधान गंगाराम कन्नौजिया, नेवरा के विक्रमा यादव, दुल्लापुर के रामसूरत, बिहारा के बलवंत सिंह, रामपुर जनक के राजेश यादव आदि ने शपथ ली।

पूराबाजार संवादसूत्र के मुताबिक 20 ग्राम प्रधान एवं 215 पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। बीडीओ स्वाती रस्तोगी ने देवगढ़, दतौली, दुगवा, समैसा, मड़ना, चरेरा, नारा, सरायराशी, तिहुरा मांझा आदि गांव के प्रधानों को शपथ दिलाई। रुदौली संवादसूत्र के मुताबिक 72 प्रधानों ने शपथ ली। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने पकड़िया गांव के प्रधान अर्जुन यादव, अमहटा, संडरी, रसूलपुर नेवादा व मत्था नेवादा समेत अन्य प्रधानों को शपथ दिलाई। अमानीगंज संवादसूत्र के मुताबिक 59 प्रधानों ने शपथ ली।

 

कुमारगंज संवादसूत्र के मुताबिक 73 ग्राम सभाओं में से 59 के नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई गई। सदस्यों का कोरम पूरा न होने से 14 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। तारुन संवादसूत्र के मुताबिक विकास खंड में शपथ लेने वालों में सबसे पहले खपराडीह के प्रधान अशोक कुमार वर्मा रहे। मिल्कीपुर संवादसूत्र के मुताबिक 77 में से 51 ग्राम पंचायत के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। सोहावल संवादसूत्र के मुताबिक भिटौरा के ग्राम प्रधान रमेश यादव, करेरू की सुषमा तिवारी, रसूलपुर के भोले, मुस्तफाबाद के नदीम मलिक, चिर्रा के वसीम, जगनपुर के वकार अहमद सहित 16 प्रधानों ने शपथ ली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *