Breaking News

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

 

रिपोर्ट मु अनस

 

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के कस्बा शाहपुर जिगिनिया में रविवार को 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की जेसीबी मशीन से टक्कर होने से मौत हो गई। मृतक युवक 24 वर्षीय राहुल पुत्र निर्मल सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर का निवासी था। मृतक बचपन से अपने नाना वेलावं उर्फ शाहपुर निवासी राजेन्द्र पांडेय के यहां ही रहता था। अपने ननिहाल में रह कर बिजली का दुकान चलाता था। वह रविवार की सुबह लगभग दस बजे बाइक से जिगिनिया में किसी कार्य से जा रहा था कि अचानक रास्ते में जा रहे जेसीबी से टकराकर  लहूलुहान हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राहुल अत्यंत ही मिलनसार और व्यवहारिक युवक था। फिलहाल बेलघाट पुलिस ने जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया है। मृतक के नाना की तहरीर पर बेलघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *