Breaking News

वृद्ध की पैतृक भूमि को लेकर दबंगो ने दी जान से मारने की धमकी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ वृद्ध ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत

✍️ जबरन किया जा रहा है वृद्ध की जमीन पर कब्जा

23/05/2021 मवई अयोध्या – कोतवाली रूदौली क्षेत्र एक गांव के 75 वर्षीय वृद्ध ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जान से मारने व अपनी भूमि पर जबरन क़ब्ज़ा करने की शिकायत की है। खरगू पुत्र बुधई ग्राम जहानपुर कोतवाली रुदौली के 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि उसकी पैतृक भूमि जो प्राथी को बटवारे मे मिली थी उसी भूमि पर मेरे भाई छेददन पुत्र बुधई, लल्लू प्रसाद पुत्र छेददन, गोविन्द पुत्र लल्लू, धीमू पुत्र छेददन जबरन कब्जा करने की नियत से मेरे पक्की दीवाल को कुछ दिन पूर्व गिरा दी थी।

फिर उसी भूमि पर अपनी दबंगई व गुंडई के विना पर नाली खोद रहे थे जिसे मना करने पर मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने बताया कि वह काफी बुजुर्ग होने के साथ बीमार भी चल रहा है अब उसी भूमि पर जबरन डीजे वाला छोटा हाथी खड़ा करते है। कहते हैं। इसी भूमि पर खड़ा करूंगा तुम्हें जहाँ जाना हो जाओ। ज्यादा बोलोगे तो बड़ी नहर मे मार कर फैक देंगे।

 

डीजे वाली गाड़ी खड़ी करने पर मना किया तो सर्वेश कुमारी पत्नी धीमू व उपरोक्त सभी गाली देते हुये धमकाते है। पीड़ित खरगू ने मुख्यमंत्री से छेददन पुत्र बुधई, लल्लू प्रसाद पुत्र छेददन,गोबिन्द पुत्र लल्लू, धीमू पुत्र छेददन, सर्वेश कुमारी पत्नी धीमू के खिलाफ जान से मारने की धमकी व गाली गलोज का मुकदमा दर्ज कराते हुये प्राथी की भूमि पर जबरन हो रहे कब्जे को रोकवाने की मांग की है। भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि खरगू की तरफ से शिकायत मिली है। विपक्षी को चौकी बुलाया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *