Breaking News

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की खिलाफ पिपराईच थानेदार ने चलाया चेकिंग अभियान।

रिपोर्ट मुनीश तिवारी

गोरखपुर। कोविड-19 संक्रमण महामारी को लेकर पिपराईच कस्बे में नवागत थानाप्रभारी उपेंद्र मिश्रा द्वारा गश्त किया गया । आपको बताते चले कि थाने से लेकर चुंगी चौराहा मेन बाज़ार गढ़वा चौक सहित पूरे कस्बे में सहित बेवज़ह सड़कों पर घूम रहे लोगों के ख़िलाफ़ चेकिंग अभियान चलाया गया ।जहाँ पिपराईच कस्बे की जनता से सख़्ती से लॉकडाउन का पालन करने की आग्रह किया गया । गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशानुसार पिपराईच थाना प्रभारी ने लोगों को चेतावनी दिया कि बेवजह घूमते हुए पुनः पकड़े जाने पर आप लोगो का चालान किया जाएगा और जुर्माना 10000 रुपये वसूला जाएगा, इसलिए अपने अपने घरों में स्वस्थ व सुरक्षित रहें कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *