लूट के बाद घायल युवक की मौत
इलाहाबाद- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बैसनपुर गांव के पास गतदिनों एक युवक के साथ हुई लूट मे घायल युवक को नगर के सिविल लाइंस स्थिति एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गंगाक्ष गांव निवासी जमुना प्रसाद का 36 वर्षीय श्रीराज एनटीपीसी शंकरगढ़ में कार्यरत था। 19 जून की शाम ड्यटी से घर वापस लौटते समय बैसन पुर गांव के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरांे ने गम्भीर रूपसे घायल कर बाइक, मोबाइल और रूपये छीनकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी शंकरगढ़ ले गई और परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसकी हालत गम्भीर देख उसे नगर के सिविल लाइंस स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में एक पुत्र, एक पुत्री और पत्नी अनीता देवी है।
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …