Breaking News

खाकी पर लगा आरोप- शिक्षक संतोष कुमार का पड़ोसी केदारनाथ है पुलिस विभाग में पुलिस विभाग के हनक के चलते कभी कराता है चालान तो कभी तोड़वाता है हाँथ

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

शिक्षक संतोष कुमार का पड़ोसी केदारनाथ है पुलिस विभाग में
पुलिस विभाग के हनक के चलते कभी कराता है चालान तो कभी तोड़वाता है हाँथ

रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहावल के मजरे खरगी का पुरवा निवासी शिक्षक संतोष कुमार को घर में भरे पानी को निकालने के लिए खड़ंजा के किनारे नाली खोदना महंगा पड़ा। पड़ोसी केदारनाथ जो कि सीबीसीआईडी में लखनऊ में सीओ पद पर तैनात हैं। उसकी शिकायत पर पीआरबी 911 पर तैनात दरोगा व सिपाहियों ने मौके पर पहुँचकर गत 12 मई को लाठी-डंडों से पीटकर संतोष कुमार का हाथ तोड़ दिया। इस बात की शिकायत अगले दिन संतोष ने थाने पर जाकर इंस्पेक्टर की गैर-मौजूदगी में सब इंस्पेक्टर संजय सिंह से की।

लेकिन उन्होंने शिकायत को अनसुना कर दिया। इतना ही नहीं इससे पहले गत 14 मार्च को संतोष के घर से निकलने वाला पानी खड़ंजा के ऊपर से बह रहा था उसे रोकने के लिए पड़ोसी केदारनाथ ने मिट्टी रखवा दिया। उसी मिट्टी को संतोष हटा रहा था तो केदारनाथ ने हल्का दरोगा संजय सिंह के जरिए संतोष कुमार का चालान शांति भंग में करा दिया था। संतोष कुमार ने इस बात की शिकायत थानाध्यक्ष रौनाही से लेकर मुख्य सचिव तक की पर उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई ना तो उसका उत्पीड़न बंद हुआ।

 

ज्ञातव्य हो कि संतोष के नाली का पानी पहले घर के सामने से होते हुए सामने तालाब में गिरता था। अब घर के सामने खड़ंजा लग गया तो इनका पानी खड़ंजा के ऊपर से बहने लगा तो उसे रोकने के लिए पड़ोसी ने , खड़ंजा पर मिट्टी रखा दिया संतोष ने जब नाली खड़ंजा के किनारे बनानी चाहिए तो पड़ोसी ने उसको रोकने की नियत से पुलिस के जरिए ही दबाव बनाकर उसका हाथ तोड़वा दिया।

 

भाजपा नेता डीएल गोस्वामी ने रौनाही थाने व सोहावल तहसील प्रशासन की कार्यशैली की आलोचना करते हुए बताया की पड़ोसी केदारनाथ पुलिस विभाग में बड़े पद पर होने का नाजायज दबाव बनाकर पीड़ित संतोष कुमार को गांव छोड़ने पर मजबूर कर रहा है। जो कि कदापि नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही गांव से ट्राली में भरकर लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचकर संतोष कुमार को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से फरियाद करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *