Breaking News

वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन के घर पर शांति समिति की हुई बैठक।

ईद पर्व पर कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन करने की गई अपील

बैठक की अध्यक्षता तिवारीपुर थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने की

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर । देश में संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन आगामी ईद उल फितर के मौके पर लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन के आवास पर तिवारीपुर थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें लोगों से अपील की गई । कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें। बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन ने लोगों से अपील किया कि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईद की नमाज अपने घरों पर ही पढ़े क्योंकि शासन की तरफ से मस्जिद में सिर्फ 5 लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति है इसलिए सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करें घरों पर है और सुरक्षित रहे। बैठक के दौरान उप निरीक्षक धर्मेंद्र जयसवाल सुधाकर पांडे इरशाद अहमद आरिफ एडवोकेट शकील शाही अनीस अहमद एडवोकेट मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *