Breaking News

Exclusive: बिहार और झारखंड में रह चुके डीजीपी टीपी सिन्हा का निधन

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक DGP टी पी सिन्हा का निधन हो गया है। वे झारखंड के पहले पुलिस महानिर्देशक थे। उनके निधन पर पुलिस मुख्यालय ने श्रधांजलि देते हुए उनके बारे में कुछ बातें बताईं हैं।

 

पूर्व DGP टीपी सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा में 1966 बैच के अधिकारी थे। पुलिस हेडक्वार्टर ने बताया कि टीपी सिन्हा बिहार के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे थे। कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हुए टीपी सिन्हा रेलवे के भी ADG के पद पर रहें। रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक के पदस्थापना के दौरान टीपी सिन्हा रेल संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल रहे थे।

 

10 साल की नौकरी के बाद साल 1977 में बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के पद पर पहले पदाधिकारी के रूप में उन्हें पदस्थापित किया गया था। अप्रैल 1998 से फरवरी 1999 तक और अप्रैल 1999 से सितंबर 2000 तक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के CMD के पद पर भी रहे।

 

इतना ही नहीं टीपी सिन्हा बिहार और झारखंड दो-दो राज्यों के DGP रह चुके हैं। दिसंबर 2000 से फरवरी 2001 तक झारखंड के प्रथम पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थापित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या. अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *