Breaking News

भाजपा विधायकों के लिए खतरे की घंटी है जिला पंचायत सदस्य का परिणाम

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

गोसाईगंज, बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली में हुई है पार्टी की करारी हार

हार के बाद अब गुटबाजी को मिलेगी हवा, सम्हालना होगा पार्टी के लिए मुश्किल

अयोध्या जिला पंचायत सदस्य का चुनाव परिणाम जिले के गोसाईगंज, बीकापुर, मिल्कीपुर व रुदौली के विधायकों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। अगर हालात इसी प्रकार के रहे तो पार्टी के लिए 2022 की राह आसान नहीं होगी। इस हार के बाद अब गुटबाजी को हवा मिलेगी। चुनाव में पार्टी के कई दिग्गज हार गये है। जिनका पूरे जिले में प्रभुत्व रहा है। ऐसे विधानसभा चुनाव में सभी को एक मंच पर खड़ा करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

अयोध्या में पार्टी की करारी हार के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर प्रारम्भ हो गया है। समर्थक एक दूसरे पर हार की जिम्मेदारी थोप रहे है। भाजपा की इतनी बुरी स्थिति के बारे में विपक्षी भी कल्पना नहीं कर रहे थे। भाजपा जितने जोश से चुनाव मैदान में उतरी थी। उससे कहीं बुरी हार पार्टी की हुई है।
किसी विधानसभा में दो से अधिक जिला पंचायत सदस्य को पार्टी नहीं जिता सकी है। इस जीत के बाद सपा उत्साह से भरी होगी। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल और गिरा होगा। वहीं इस माथपच्ची के बीच यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि परिणामों को देखते हुए कुछ विधायकों पर इसका ठीकरा भी फूटे। हालांकि यह सब अभी भविष्य के गर्भ में है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *