Breaking News

रमजान माह हमें आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण का पाठ पढ़ाता है : फिरोज खान

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:कोरोना के बीच माह-ए-रमजान चल रहा है ऐसे में रमजान मनाते समय कोरोना को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के जारी दिशानिर्देशों का पूरा पालन करें | इफ्तार दावतें न करें | वैसे भी संक्रमण के प्रसार पर रोकथाम लगाने के लिए मस्जिदें बंद हैं | कई मस्जिदें इस महान से निपटने के लिए अपना स्थान संक्रमित मरीजों के लिए देखभाल के लिए दिया है | कई मस्जिद परिसर में कोविड केयर सेंटर चल रहे हैं | कई है हज हाउस का भी इस्तेमाल इस तरह हो रहा है | यह सराहनीय पहल है | मेरी बाकी मस्जिदों से भी अपील है कि अपने बड़े हॉल मरीजों की चिकित्सकीय सुविधा के लिए उपलब्ध करा दें |

इस माह जकात का बड़ा महत्व है | इस्लाम के बुनियादी उसूल में जकात को महत्वपूर्ण दूसरे स्थान पर रखा गया है | वह इसलिए कि हम गरीबों के साथ खुशियां बांट सकें | अपने कमाई से बचत का ढाई फीसद जकात देना होता है | यह वह उससे अलग होता है जो हम सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं |

जकात का पैसा कोरोना महामारी से लड़ने के साथ जरूरतमंदों को राशन समेत अन्य प्रकार की मदद के रूप में इस्तेमाल करें | रमजान माह हमें आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण का पाठ पढ़ाता है | रोजेदार भूखे होते हैं पर वह शाम ढलने तक खाना क्या,पानी को भी हाथ नहीं लगाते हैं | इस तरह किसी की बुराई या बुरे कामों से बचना होता है -: फिरोज खान,समाज सेवक,
➡️तो वहीं सिफा खान ने बताया कि मेरी उम्र 8 वर्षीय है मेरा घर बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव जामा मस्जिद के पास रहती हूं |

 

आज मैने पहला रोजा रखा है मैं अल्लाह पाक से दुआ कर रही हूं कि देश मे फैल रही कोरोना महामारी को दूर करने के लिए दुआ कर रही हूं | और मैं सभी रोजेदारों से अपील करती हूं कि कि 2 गज की दूरी बनाकर रखे हर वक्त मास्क लगाकर रखे अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोएं इस रमजान के महीने मे घर पर ही रहकर इबादत करें बहुत जरुरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *