Breaking News

जजपा इनसो के चेयरमेन रवि शर्मा ने यातायात पुलिसकर्मियों को बांटे सैनीटाईजर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:जजपा इनसो चेयरमेन रवि शर्मा ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना से निडर होकर सड़क और चौक चौराहों पर खड़े यातायात पुलिसकर्मियों को सैनीटाईजर बांटे | यह सैनीटाईजर हरियाणा के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय चौटाला द्वारा खासकर कोरोना योद्वाओं के लिए भेजे गए है जोकि हरियाणा के हर जिले में बांटे जा रहे है |

इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि कोरोना की पहली लहर से भी आपने देश और समाज को बचाया था आज जब दूसरी लहर अपना प्रकोप दिखा रही है ऐसे समय में आपकी जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है | उन्होनेें कहा कि कोरोना की बढ़ती बीमारी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,दिगविजय चौटाला तथा जजपा की पूरी टीम कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है |

 

रवि शर्मा ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ सैनीटाईजर बांटना ही नहीं ब्लकि लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करना है | उन्होनें कहा कि कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जिसे हम सभी को गंभीरता से लेना है | अगर अब भी हम नहीं समझें तो परिणाम बहुत बुरे होगें जिससे देश और प्रदेश को आर्थिक हानि के साथ-साथ बहुत बड़ी मानवीय क्षति भी होगी |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *