Breaking News

सांसद रवि किशन ने सभी दलों से अपील की इस कोरोना जंग को जीतने के लिये सभी एक जुट हो।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आज एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए सभी दलों से अपील की कि वो सारे भेदभाव भूलकर एक साथ मिलकर कोरोना से लड़ाई लड़ने में सरकार का साथ दें। रवि किशन ने उन तमाम कोरोना फाइटर्स के जज्बे को सलाम किया जो दिन-रात इस महामारी से लड़ने में जुटे हुए हैं। सांसद रवि किशन ने कल अपने सांसद निधि से 40 लाख रुपये गोरखपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए हैं। हालांकि रवि किशन के बड़े भाई भी इस समय कोरोना पॉजिटिव पर हैं लेकिन वह सभी लोगों से समय पर दवा लेने, योग करने और डॉक्टरों की सलाह मानने की अपील कर रहे हैं। रवि किशन का कहना है कि ऑक्सीजन की कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है। रवि किशन का कहना है कि हमने जिस तरह से पिछले साल कोरोनावायरस पर विजय पाई थी इस बार भी हम जल्द ही इस बीमारी पर विजय पाएंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *