Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

25/04/2021 मवई अयोध्या – कोतवाली रुदौली क्षेत्र अंतर्गत शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।

मामला कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम अहमदाबाद का है यहां के निवासी धर्मेश उर्फ छोटू पुत्र राम केवल उम्र लगभग 24 वर्ष शुक्रवार की शाम को घर से निकले थे काफी देर तक वापस न होने पर परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला।शनिवार को शुजागंज बाजार से कुछ दूरी पर मीनापुर फगौली गांव के निकट आम के पेड़ में युवक का शव लटकता देखकर ग्रामीणों में ग्रामीणों ने फौरन सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे शुजागंज चौकी प्रभारी दृवेश द्ववेदी ने शव को पेड़ से उतरवाकर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया।

 

इस सम्बन्ध में शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी दृवेश द्ववेदी ने बताया कि धर्मेश उर्फ छोटू का शव मीनापुर फगौली के एक आम की बाग में लटक रहा था जिसकी शरीर में कोई ऐसी चोट चपेट का निशान नहीं था आत्महत्या का मामला लग रहा है।शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। परिजन द्वारा अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है।हर पहलू से जांच किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *