Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को भेजा जेल।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर । कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीया युवती को शादी का झांसा देकर उसी गांव का युवक शारीरिक सम्बंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो युवक शादी करने से मुकर गया। तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दिया।जिस पर पुलिस ने आरोपित युवक भरगाई गांव निवासी सुनील पुत्र बासुदेव निवासी के खिलाफ धारा 376,417 का मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को एसएसआई नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव,उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र,कांस्टेबल देवेंद्र कुमार,नजमुद्दीन खान ने भरगाई मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *