Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के परिप्रेक्ष्य में व आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में की गयी कार्यवाही

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर l जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के अतिरिक्त आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को सकुशल समपन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने जाने के कार्यवाही के क्रम में जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में अबतक की निरोधात्मक कार्यवाही में कुल 25920 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 द0प्र0सं0 की कार्यवाही की गयी है , जिसमें से 16830 व्यक्तियों को पाबन्द कराया गया, तथा कुल 754 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 110 जी द0प्र0सं0 की कार्यवाही की गयी एवं 475 व्यक्तियों को पाबन्द कराया गया।

 

कुल 1132 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 151 द0प्र0सं0 की कार्यवाही की गयी है। जनपद में अबतक 4281 शस्त्रो को जमा कराया गया है एवं कुल 180 वारण्टीयों की गिरफ्तारी की गयी है। साथ ही आर्दश आचार संहिता के उल्लघन करने के संबंध में 02 अभियोग पंजीकृत किये गये है एवं सार्वजनिक स्थानों से वालपेन्टिग, पोस्टर, बैनर,चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर अभियान चलाकर कार्यवाही कर के नष्ट कराया जा रहा है। साथ ही लोगो को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन के लिए हिदायत दी गयी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *