Breaking News

दो गज की दूरी बनाए रखना हम सबके लिए बेहद जरूरी:गुर्जर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:कोरोना एक संक्रामक बीमारी है | इससे बचने के उपायों को अपनाकर ही इसके बुरे प्रभाव से खुद को और अपने परिवार को बचाया जा सकता है | यह विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भीम बस्ती के सरकारी अस्पताल प्रांगण में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैम्प के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे |

उन्होंने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखना,समय-समय पर हाथ धोते रहना,मास्क का प्रयोग करना,दो गज की दूरी बनाए रखना हम सबके लिए बेहद जरूरी है तभी हम कोरोना के बुरे प्रभाव से सबको मिलकर बचा सकते हैं | उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के तत्वाधान में चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन को तीव्रता प्रदान करने के सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के पीछे सिर्फ एक ही कारण है कि आमजन कोरोना व इससे आमजन पर पड़ने वाले बूरे प्रभावों प्रति सजग व जागरूक रहें

 

और इसके बचाव के उपायों को अपनाते हुए अपने परिवार की हितों को ध्यान में रखते हुए इससे बचकर रहें साथ ही इसके लिये ओरो को भी प्रेरित करें | उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वैक्सीनेशन जरूरी है कि दोनों डोज जरूर लगवाएं और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें और बेवजह इधर-उधर न घूमे ओर ऐसी परिस्थितियो को जानबूझकर पैदा ना करें जिससे कि कोरोना के फैलाव को बढ़ावा मिले |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *