गोरखपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 अप्रैल 15 को 20 ब्लॉकों में 25000 मतदान कर्मी 15000 सुरक्षाकर्मी दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ तीस लाख मतदाताओं का 4657 बूथों पर मतदान कराएंगे सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स लगा दी गई है। जो अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए मतदान कराएंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा
राजपत्रित अधिकारियों पैरामिलिट्री फोर्स के आए हुए उच्चाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि जनपद में 185 क्लस्टर मोबाइल लगाया गया पोलिंग पार्टी की सुरक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। 200 मीटर के आगे कोई नहीं जाएगा अगर विकलांग बीमार व्यक्ति है तो उसे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठाकर बूथ तक पहुँचएगा पोलिंग पार्टी को अकेले नहीं छोड़ना है। बक्सा जब तक स्ट्रांग रूम में जमा आप नहीं करा देंगे तब तक सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों से कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा सुरक्षा में लगाए गए जवानों का पहला कर्तव्य और दायित्व है की जिस स्थान पर ड्यूटी लगाया गया है वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट क्लस्टर मोबाइल पर थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर इकट्ठा करते हुए उनके बारे में भली-भांति जाने मतदान स्थल से थाना कितनी दूर है। मेन रोड कितनी दूर है सभी बातों से पूर्ण रूप से अवगत हो जाएं किसी भी जवान को अपना रिश्तेदारी निभाने वहां नहीं जाना है। अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है जिससे आप सकुशल मतदान संपन्न करा सकें।
कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व जवान शांति पूर्व निष्पक्ष एवं निर्विघ्न निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संवेदनशीलता मतदान केन्द्रों की स्थिति विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में रैम्प मतदाता पहचान पत्रों के वितरण आदि के संबंध में फीड बैक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों का निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिकारी गण इन आदेशों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर लें। यदि किसी बिन्दु पर स्थिति स्पष्ट न हो तो इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर ले। निर्विघ्न मतदान कराने के लिए मतदान की वास्तविक तिथि 15 अप्रैल से पूर्व ही सुबह 7:00 बजे से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को लेकर सभी जवान लगाए गए ड्यूटी स्थानों पर रवाना होंगे डियूटी क्षेत्र में भ्रमण कर बूथ तथा उसके अन्तर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था निर्वाचन तैयारियों क्षेत्र की राजनीतिक सामाजिक परिस्थितियों का ठीक से अध्ययन करना चाहिए। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह जरूर देखना चाहिए कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन क्षेत्र में ठीक से हो रहा है अथवा नहीं। उन्होंने मतदान दिवस को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों की चर्चा करते हुए कहा कि बूथों पर भयमुक्त वातावरण में मतदान कराना मुख्य रूप से सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों का पहला दायित्व है। मतदान दल के टीम लीडर के रूप में अधिकारीगण निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करावें। वह सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट उनका अधिकार है इस दौरान प्रेक्षक अटल राय, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम, पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक वारलेश रामसेवक यादव, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी सभी थाना प्रभारी व अन्य जनपदों से आए हुए चुनाव ड्यूटी में इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …