Breaking News

स्मारक परिसर में मनायी गयी शहीद मंगल पाण्डेय की शहादत दिवस

बलिया दुबहड़ शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक सोसाइटी नगवां बलिया में देश के प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय के शहादत दिवस पर उनके पैतृक ग्राम में स्थापित शहीद स्मारक परिसर में मनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुबहड़ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख श्री दिनेश पाठक ने कहा कि शहीद मंगल पाण्डेय ने अखण्ड आजाद भारत परिकल्पना के अनुरूप 1857 में अंग्रेजों पर गोली दागी थी गाय और की चर्बी बन्दूक पर लगाकर अंग्रेज धर्म भ्रष्ट कर रहे थे। नगवां के पूर्व प्रधान विमल पाठक ने कहा कि शहीदों को जो सम्मान मिलना चाहिए उनके अनुरूप सम्मान नहीं मिल रहा है यह बड़े ही दुःख की बात है। श्री हरेराम पाठक लल्लू ने कहा कि शहीद मंगल पाण्डेय की शहादत के कारण ही 1947 में हम आजाद हो सके लेकिन सरकार शहीदो के सम्मान के कार्य नही कर रही है राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि मंगल पाण्डेय अनुरूप को हिन्दूस्तान के प्रथम शहीद होने का गौरव प्राप्त है और हम नगला वासी इनके सम्मान को देश विदेश तक ले जाने का कार्य करेंगे शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक सोसाइटी के मंत्री श्री ओम प्रकाश तिवारी अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके

समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से श्री आशुतोष पाठक पालू, श्री हरिशंकर पाठक, भुवनेश्वर पासवान, जगेश्वर मितवा, भैया लल्लू सिंह, श्री निवास यादव ने श्री ओम प्रकाश तिवारी को घर जाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश्वर पाठक, रामजी पासवान, पवन चौथे, लक्ष्मण पासवान, दीपक गुप्ता, लल्लू यादव, द्वारिका पाठक, चन्द्रभूषण पाठक, छोट पाठक, जय प्रकाश चौबे उपस्थित रहे। संचालन अनूप कुमार तिवारी ने किया!

रिपोर्ट वरुण चौबे IBN News ब्यूरो बलिया

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *