Breaking News

शादी व विवाह में डी.जे बजाने पर निकाह नही पढ़ाएगें इमाम

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अजरौंदा चौक स्थित नूरानी मस्जिद मे उलेमा के वफ्द ने आकर मौलाना मुस्तक़ीम अहमद असदी इमाम व खतीब ने बीते दिनों एक शादी समारोह में डी.जे को लेकर निकाह पढ़ाने से साफ कर दिया था और फालतू के खर्चे पर भी सवाल खड़े किये थे | जिससे कि मुस्लिम समुदाय के लोगों में एक बुराई को खत्म करने का पहला रास्ता साफ हुआ है कि शादी विवाह में जो मुस्लिम समुदाय के लोग अपने बच्चो की शादी में डीजे बजाते थे बैफूजल के खर्चे करते थे वह सब मौलाना मुस्तकीम अहमद ने अपनी नौकरी से इस्तीफा देने की बात तक कह दी थी |

जिसको लेकर शहर के तमाम इमाम ने इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया जिसमें दोनों पक्षों ने इमाम की बात को ध्यान में रखते हुए डीजे नही बजाया | और इस कार्य को लेकर मौलाना का फूल मालाओं और रुमाल और चादर से सम्मानित किया गया | वफ्द की हजरत मौलाना जमालुद्दीन जिला जमीयत सदर ने की वजह रही ये कि मौलाना मुस्तक़ीम अहमद असदी इमाम अजरौंदा मस्जिद ने जो काम किया है उसके लिये उनके पास मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा | वफ्द के साथ अजरौंदा मस्जिद पहुंचे मौलाना जमालुद्दीन साहिब ने भी इमाम की खूब तारीफ की और कहा के मौलाना मुस्तकीम ने जो काम किया है

 

वह तारीफ के क़ाबिल है जिस तरह मौलाना ने अपना मनसब दांव पर लगाकर यह काम किया है हर इमाम और उलेमा को यह काम अपनी ताकत के हिसाब से करना चाहिये और अपने मनसब के साथ वफादारी रखनी चाहिये सदर साहब ने आगे कहा के नमाज पढ़ाना ही पूरा दीन नहीं है बल्कि कौम और समाज के दुख सुख मे कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होना चाहिये और समाज से ऐसी तमाम बुराइयों को मिटाने की पूरी कोशिश करनी चाहिये |

 

तो वहीं कारी मुबीन ने कहा कि यह सब इमाम,मस्जिद के सदर इन्शाद और मुक्तदीयों की मेहनत का नतीजा है | तो वहीं इमाम मौलाना मुस्तक़ीम अहमद ने यह काम करके फरीदाबाद के उलेमा के अंदर एक नई जान व ताकत दी है | उलेमा हजरात मौलाना मुस्तक़ीम के इस जरूरतमंद कदम से काफी खुश है |

 

इस मौके पर मौलाना जमालुद्दीन, कारी मुबीन साहिब,कारी हारुन रशीद साहिब,मौलाना इनामुल हसन साहिब,हाफिज सऊद साहिब,हाफिज अरशद साहिब, मौलाना साकिब साहिब,मौलाना शमीम,मौलाना मुस्तकीम डबुआ, मस्जिदके सदर,सरफराज, शाहनवाज,आमिर,ये सभी मौके पर मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *