Breaking News

मवई अयोध्या -थाना मवई परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज

✍️ रंगो का पर्व होली आपसी भाईचारे का पैगाम देता है – एसडीएम

मवई अयोध्या – आगामी रंगो के पर्व होली को लेकर मवई थाने में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी रूदौली माननीय श्री विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता आयोजित की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे को एक मजबूत कड़ी में पिरोता है। अतः आपसी सौहार्द को कायम करता है। हमे चाहिए कि इस पर्व के अवसर पर एक दूसरे से खुशियां बांटे। यह पर्व खुशियों पा पर्व है। लेकिन कोई ऐसा कार्य न करें जिससे रंग में भंग पड़े तथा कानून व्यवस्था बाधित हो।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।कहा कि होली पर्व पर यदि कोई व्यक्ति हरा पेड़ काट कर होलिका में डालेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कच्ची शराब को बनने नही दिया जायेगा।अवैध शराब को बनने से रोकने के लिये प्रत्येक गांव में पुलिस की पैनी नजर है।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि होली पर्व पर यदि किसी ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *