Breaking News

फ़िरोज़ाबाद: चार लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान अवैध असलाह व आधा दर्जन से अधिक कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद-एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में एसओजी व थाना खैरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़े अन्तर्जनपदीय गैंग का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें स्टेट बैंक से एक लाख 50 हजार रूपये निकाल कर ले जा रहे किसान के साथ लूट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ में अवैध असलाह व कारतूस व लूट में से बचे 90,000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया

इस संबंध में एसएसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये बताया कि मुखबिर की सूचना पर खैयातान खैरगढ़ की तरफ से आती हुईं दो मोटरसाइकिलें दिखाई दीं। जिस पर सर्विलांस व एसओजी व थाना खैरगढ़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुये दो बाइकों पर सवार चार लोगों को रोका गया तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया। बचाव करते हुये उक्त टीमों ने एसजीएम तिराहे पर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से अवैध असलाह व आधा दर्जन से ज्यादा कारतूस बरामद हुये

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मुकेश नट पुत्र छोटेलाल नट निवासी ग्राम सजरथपुर थाना नारखी, शिवा शर्मा उर्फ शिवा पंडित पुत्र रजनीकान्त शर्मा निवासी ग्राम जसरथपुर थाना नारखी, अंकित यादव उर्फ ऐंकी पुत्र वीनेश यादव निवासी नगला सलुआ थाना नारखी, जगमोहन उर्फ जग्गू नट पुत्र अजब सिंह नट निवासी ग्राम नगला सती थाना बरहन जनपद आगरा बताये गये।

 

मौके पर ही पूछताछ में दो मार्च 2021 को किसान रामप्रकाश के साथ स्टेट बैंक ओफ इंडिया से रास्ते में हुयी घटना को स्वीकारते हुये 90,000 रूपये बरामद कराये गये।।मुकेश नट द्वारा विजयगढ़ के पास अकराबाद सासनी रोड पर बने पेट्रोल पंप से पैसे ले जाने वाले व्यक्ति की रैकी करने की बात कही गई। बताया कि उसके व उसके साथी शिवा द्वारा मोटरसाइकिलें भी चोरी की गई हैं। उक्त टीम का उत्साहवर्धन करते हुये एसएसपी अजय कुमार ने 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया है

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *