Breaking News

अदलहाट /मिर्जापुर – लेखपाल को मारने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अदलहाट मिर्जापुर
क्षेत्र के भुइलीखास गाँव में बुद्धवार को सरकारी कार्य से गये लेखपाल को मारने,सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न करने,सरकारी कागज को फारने को लेकर तीन लोगों के खिलाफ देश शाम सरकारी लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जानकारी के अनुसार भुइलीगाँव का लेखपाल मनसा राम पांडेय बुद्धवार को गाँव में किसानों को हिस्से से सम्बंधित दिये गये षट वार्षिक खतौनी बाटा था।
जिसको लेने के लिए गाँव के रामनरायन पुत्र शिव बदन, राजकुमार व पवन निवासी भुइलीखास के बुलाने पर लेखपाल गाँव में पहुचा।गाँव के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मिनी ब्रांच भुइलीखास के पास जैसे ही पहुचा रामनरायन अपने दो पुत्रों के साथ गाली गलौच देते हुए लात घुसे व कुर्सी से तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी।जिसमें लेखपाल के आँख के ऊपर चोट लगाकर खून निकलने लगा।और तीनों ने षट वार्षिक खतौनी व ख उत्तर पुस्तिका को फाड़ दिया।देर शाम थाने पर पहुचा लेखपाल ने तीनों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।जिसपर अदलहाट पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा *323,332, 353,405,आईपीसी की धारा लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 3/4* के तहत देररात मुकदमा दर्ज किया।पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक वृजेश सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *