मीरजापुर I उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जीआरपी मिर्जापुर केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराही कां0 संजय कुमार यादव व कां0 महेंद्र कुमार सोनी कां0 सुजीत यादव हे0कां0 प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के आउटर पर बने पुल बरौंधा के पूरब तरफ बहद थाना जीआरपी मिर्जापुर पर एक शातिर किस्म का अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर में आया था जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है जिसका नाम राज बाबू धईकार पुत्र मुन्नालाल निवासी सबरी चुंगी थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष के पास से एक अदद सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ जिसको आज दिनांक 17/11/2018 को समय 04:40am बजे पर गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहा थाI अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेजा गयाI
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …