बीजपुर /सोनभद्र संवाददाता
17 नवम्बर 2018
बीजपुर । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र किरीट राठोड़ ने कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत थाना बीजपुर के नक्सल क्षेत्र ग्राम नेमना व मुड़ीघुसरा में जनचौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया व सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनको कम्बल व मिष्ठान का वितरित किया गया । इसके अतिरिक्त उन्हे मुख्य धारा में रहकर पुलिस को सहयोग करने के लिये प्रेरित किया गया तथा स्थानीय पुलिस को जनता से निरन्तर सम्नवय स्थापित कर उनकी समस्याओ को निष्पक्षता से निस्तारित करने हेतु निर्देश दिये गये ।
थाना बीजपुर परिसर में वृक्षारोपण करते हुए एनटीपीसी परिसर बीजपुर में भी मुख्य महाप्रबन्धक एनटीपीसी रिहन्द श्री मुखर्जी के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनका संरक्षण करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
*रिपोर्ट *सविता यादव
Tags सोनभद्र
Check Also
पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …