Breaking News

लखीमपुर खीरी – अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली ने  मोटरसाइकिल सवार को कुचला ,मौके पर मौत

*मैलानी खीरी*- *एक तरफ जनपद में यातायात माह चल रहा है वहीं दूसरी तरफ थाना मैलानी क्षेत्र में खनन माफियाओ का पुलिस की साठगांठ से खनन का धंधा फलफूल रहा है । घटना आज सुबह 8.30 बजे की है मृतक के चाचा प्रार्थी अम्दुल वहीद पुत्र नज़ीर अहमद ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया है कि आज दिनाँक 15/11/18 को मेरा दामाद शकील अहमद पुत्र इब्राहिम निवासी रोशननगर थाना हैदराबाद और मेरा भतीजा आरिफ अली ( 23 ) पुत्र स्व शरीफ अहमद निवासी राजेपुर थाना मैलानी , मोटरसाइकिल संख्या UP31AX / 4296 हीरो डीलक्स से मैलानी से अपने गाँव की तरफ जा रहा था । और मोटरसाइकिल शकील अहमद चला रहा था जब ये दोनों कालिका प्रसाद निवासी मक्कागंज के खेत के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर संख्या UP31AU / 5214 जोन डिअर के चालक नरवीर निषाद पुत्र बनवारी लाल निषाद निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी ने तेज गति से ट्रैक्टर की टक्कर मार दी । जिसमे मेरा दामाद शकील अहमद बाल बाल बच गया लेकिन मेरे भतीजे आरिफ अली की मौके पर ही मौत हो गई । और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया । ट्राली में पीली रेता भरी थी ।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है । और प्रार्थी की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने मुoआo सo380/2018 धारा 279 , 304A, 337,338 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है । और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है ।
फाइल फोटो

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *