Breaking News

बगहा:-बगहा दो प्रखण्ड के सभागार भवन में एसडीएम ने लाभुकों के बीच लगभग तीन सौ नये राशन कार्ड किया वितरण

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के सभागार भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत राशन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया।वही अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि वैसे परिवार जो किसी कारणवश राशन कार्ड से वंचित रह गए हुए थे और राशन कार्ड हेतु आवेदन दिया था,वैसे लाभुकों के बीच नये राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा हैं। राशन कार्ड लेने वाले लाभुक अब सरकार द्वारा मुहैया करायी जा रही राशन आदि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।उक्त समय एसडीएम घनश्याम मीणा, बीडीओ प्रणव कुमार गिरी, वाल्मीकिनगर विधायक रिकू सिंह, प्रखण्ड प्रमुख तीर्थराज खतईत,उपप्रमुख मनीष वर्मा के द्वारा मुख्य रूप से बगहा प्रखण्ड दो के करीब तीन सौ लाभार्थियों के बीच नये राशन कार्ड वितरण किया गया।बगहा दो प्रखण्ड के पंचायत महुअवा कटहरवा के 16 लाभार्थियों, खरहट त्रिभौनी के 10 लाभार्थियों, नयागांव रामपुर के 21 लाभार्थियों,चम्पापुर गनौली के 7 लाभार्थियों, लक्ष्मीपुर रामपुरवा के 25 लाभार्थियों, यमुनापुर टडवलिया के 19 लाभार्थियों,चमवलिया के 114 लाभार्थियों,नौरंगिया दरदरी के 30 लाभार्थियों को नए राशन कार्ड वितरण किया गया।मौके पर कार्यवाहक सहायक ध्रुवनारायण तिवारी एवं पंचायत सचिव विनोद प्रसाद, बालेश्वर चौधरी, गणेश प्रसाद,उमेशचन्द्र ठाकुर अनुरुद्ध राम सहित तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *