Breaking News

झाँसी: बरूआसागर थाना पुलिस ने नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

बरूआसागर थाना पुलिस ने नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
झाँसी 30अक्टूबर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बरुआसागर नगर में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ नगर के मुहल्लों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अफसरों ने भ्रमण के दौरान व्यापारियो एवं संभ्रात नागरिकों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याये पूछते हुए नगर की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम क्षेत्राधिकारी पुलिस टहरौली ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षु आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुश्ताक ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर नगर के विभिन्न मुहल्लों में पैदल मार्च किया। तथा जगह जगह रूककर आम जनता से उनकी परेशानियों को सुना। गश्त के दौरान थाने के एसएसआई राजीब बैस सहित थाने का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *