Breaking News

बेतिया:- भाकपा माले से सम्बद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान मे पश्चिम चंपारण जिले के समाहरणालय के समक्ष किसानों ने दिया धरना

बेतिया:- भाकपा माले से सम्बद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान मे पश्चिम चंपारण जिले के समाहरणालय के समक्ष किसानों ने दिया धरना
नरकटियागंज/बेतिया:- भाकपा माले से सम्बद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में आज 25 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण जिले के समाहरणालय के समक्ष किसानों ने धरना दिया। जिसमें गन्ना किसानों की बकाया राशि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ब्याज सहित अविलंब भुगतान करने,चम्पारण को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, अगली रबि फसल की बुवाई के लिए खेतों में नमी के लिए सिंचाई में खर्च डीजल की फ्री व्यवस्था करने,स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार C+2 फार्मूला के अनुसार गन्ना का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने, फिलहाल गन्ना मूल्य कम से कम 400 रु प्रति क्विंटल करने,हर पंचायत में धान क्रय केंद्र खोलने, सूखा की स्थिति के आधार पर बटाईदार किसानों को विशेष राहत पैकेज देने, सभी बटाईदार किसानों का निबंधन करने, सभी किसानों का कर्ज माफ करने,शाखा नहरों को चालू करने , सभी पंचायतों में बिजली चालित पानी पम्प सेट की व्यवस्था करने, सभी छोटी नदियों में सुलीस गेट बनाने इत्यादि मांगें रखी गई। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज किसानों का मुख्य नारा भाजपा भगाओ-किसान बचाओ बन गया है ।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *