Breaking News

रकसौल: मां ने जिगर के टुकड़े को सड़क पर फेंका,अजनबी को उमड़ा प्रेम,बना लिया अपनी धर्म पुत्री

मां ने जिगर के टुकड़े को सड़क पर फेंका,अजनबी को उमड़ा प्रेम,बना लिया अपनी धर्म पुत्री
पुत्र कुपुत्र हो सकता है पर माता कुमाता नही हो सकती।लेकिन,यह उक्ति झूठी निकली जब जनने के बाद जननी अपने जिगर के टुकड़े को सड़क पर फेंक गायब हो गई।उसके बाद जब शहर के डंकन रोड़ के सड़क के किनारे इस नवजात शिशु को देखा गया।तब सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों को आशंका है कि लोकलाज के भयवश ही जन्मे शिशु को एक गंदे नाले के पास कपड़ा में लपेट कर फेंक दिया गया।बताया गया कि डंकन रोड़ स्थित मिश्रा टोला निवासी प्रमोद गुप्ता रोज़ की तरह सुबह टहलने के जब निकले।इसी क्रम में उनकी नजर उक्त नवजात शिशु पर पड़ा जो रो रही थी।उसके बाद वे अपने को रोक नही सके।ममता उमड़ पड़ी। उस बच्ची को लेकर वे अपने घर आ गए। उस बच्ची को देखने के लिए महिलाओं व पुरुषों का तांता लग गया। प्रमोद गुप्ता ने इस बच्चे को पालने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि मेरे घर लक्ष्मी जी का आगमन हुआ है और मैं इससे बेहद खुश हूं । वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बेहद शर्मसार करने वाली है फिलहाल शिशु अब सुरक्षित है और एक गरीब परिवार इस बच्चे के पालन-पोषण के लिए स्वेच्छा से तैयार हो गया है।
इधर,इस वाकये के बाद अटकलों व चर्चा का बाजार गर्म है।उस मां की निंदा हो रही है।जिसने जन्म देने के बाद अपने जिगर के टुकड़े को सड़क की वस्तु बना दी।मरने के लिए फेंक दिया। जहां ,एक तरफ हमारे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लग रहा है और दूसरी ओर इस तरह की घटना सामने आ रही है।भला हो उस भले आदमी प्रमोद गुप्ता का जिन्होंने शिशु को शरण दी।पालन पोषण की हिम्मत की।हालांकि उन्हें इसके लिए कानूनी प्रक्रिया से जूझना होगा।जिसको ले कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *