विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
राज्य सरकार के निर्देशानुसार थाना परिसर में थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगा कर भूमि विवादों से जुड़े मामलों की उभय पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की। वैसे तो जनता दरबार अस्त व्यस्त स्थिति में नजर आया। फिर भी बारी बारी से लगातार लोग पारस्परिक विवादों को लेकर पहुंचते रहे। इस जनता दरबार में योगापट्टी के थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल , अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार , नवलपुर थानाध्यक्ष राजमणि शनिचरी थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा स्थापना क्लर्क नवीन कुमार उपस्थित रहे। शाम तक जनता दरबार जारी रहा। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 17 मामलों का सुनवाई की गई है।
Tags योगापट्टी
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …