विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगह गंड़क क्षेत्र में अपराधियों के होने की सूचना पर बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना पुलिस ने मंगलवार को दियारा क्षेत्र के गंडक नदी के रमना रेता, करहिया बसौली समेत दर्जनों जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया । दियारा क्षेत्र में बढ़ रही अपराधियों की चहलकदमी की सूचना पाकर एएसपी बगहा ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि दियारा क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगायी जा सके। एएसपी ने बताया कि अपराधियों के साथ ही शराब कारोबारियों, पशु- तस्करो के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। छापेमारी दल में थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व बिहार पुलिस के जवान शामिल रहे।
Tags बगहा
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …