【प्रमोद गर्ग पत्रकार】- बीगोद 9 अक्टूबर—– पवित्र स्थल त्रिवेणी संगम से प्रातःकतार मे निकली कावडिएयात्रा। कावडिया अपने कंधे पर लकड़ी पर मटकी के अंदर पवित्र सरोवर त्रिवेणी का जल लेकर चल रहे थे। 30 कावडिए चल रहे थे। कावड़िए त्रिवेणी से होते रीको एरिया चमन चौराहा बस स्टैंड भीलवाड़ा रोड होते हुये मुख्य बाजारसे बालाजी चौक पहुंचे। मार्गो के दोनों तरफ ग्रामवासी द्वारा पुष्प वर्षा की गई। कांवड़ियों के साथ चलने वाले भक्तजन डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे साथ में वाहन मे भोलेनाथ तस्वीर बडी आकषिर्त लग रही थी । वाहन मे बैठे भक्त जन जय श्री राम बोल रहे थे।कांवड़ियों द्वारा बालाजी चौक पहुंचने पर श्रद्धालुओं के साथ महा आरती का आयोजन हुआ। कावड़ियों द्वारा लाया गया शुद्ध जल नवरात्रा ,घटस्थापना के समय बालाजी व चारभुजानाथ मंदिर मे स्नान कराया जायेगा। घटस्थापना के साथ बाबई चौक में नौ दिवसीय अखंड राम धुन वह रात को रामलीला मंचन का आयोजन होगा।
Tags बीगोद
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …