विजय कुमार शर्मा बिहार
छतौनी (8 अक्टूबर 2018) थाना क्षेत्र के छतौनी बस स्टैंड मे एक चाय दुकान पर खड़े दो यात्रियों पर चार अज्ञात हमलवारो ने हमला किया । ज्ञात हो कि पकडिदयाल थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी निवासी रमेश कुमार राम व केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगावाँ निवासी प्रमोद राम प्रोबंदर एक्सप्रेस से मोतिहारी स्टेशन पर उतरने के बाद घर जाने
के लिए बस पकड़ने छतौनी बस स्टैंड आकर एक चाय दुकान पर खड़े थे तब तक उक्त घटना घटी ।
दोनों व्यक्ति गुजरात के जामनगर मे राज मिस्त्री का कार्य करते हैं जो वापस घर आ रहे थे ।
घायल यात्रियों का इलाज रहमानिया अस्पताल में चल रहा हैं । वहीं पिडीत यात्री ने बताया कि चाय दुकान पर खड़े थे तब तक हमलावर आकर पाॅकेट से मोबाइल निकालने लगे जिसको बचाने के क्रम में चाकु से हमला कर दिए ।
Tags मोतिहारी
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …