Breaking News

देवरिया -पुलिस अधीक्षक एन0कोलांची नेविभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 50 लोगो को सम्मानित किया

देवरिया- महात्मा गंाधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के राष्ट्रीय पर्व पर जिला चिकित्सालय परिसर में रेड क्रास सोसाईटी के तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं/व्यक्तियो को सम्मानित किये जाने का समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक एन0कोलांची ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 50 लोगो को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद देवरिया में रेड क्रास सोसायटी अतुलनीय कार्य कर रहा है और आज जो अपनी सेवा के लिये सम्मानित हुये है वह कोई बहुत बडा सम्मान नही है बल्कि संवेदनशीलता के द्वारा की गयी मानव सेवा से लोगो का उन्हे अमूल्य आशीष मिलेगा जो बहुत बडा सम्मान होगा। उन्होने जिला चिकित्सालयो में गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता अनुरुप मुफ्त में रक्त उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की तथा कहा कि रेड क्रास सोसायटी का सदस्य बने और मानव सेवा में अपना योगदान दे।
जिलाधिकारी ने देवरिया रेड क्रास के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आपदा में काफी सहयोग रेड क्रास का मिला है आगे यह निरन्तर जारी रहे। ऐसा प्रयास होगा। उन्होने रेड क्रास की हर संभव सहायता किये जाने की बात कहा। पुलिस अधीक्षक एन0कोलांची ने भी रेड क्रास को सहयोग दिये जाने की बात कही।
आज जो विभिन्न क्षेत्रो से उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस विभाग से विजय नारायण शहर कोतवाल, पुलिस अधीक्षक पी0आर0ओ0 नवीन चैधरी शामिल है, इसके अवाला जिला समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी सदर आलोक दत्त, प्रभारी विकित्सा अधिकारी लार, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पी0के0शर्मा , बाल रोग विशेषज्ञ डा0आर0के0 श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सदर रामसहाय दुबे, फर्माशिष्ट संजय श्रीवास्तव, नेहरु युवा केन्द्र के अजय कुमार दुबे सहित 50 लोगो को सम्मानित किये गये।
अतिथियो का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0धीरेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया। आभार डा0डी0वी0शाही द्वारा ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सी0एम0एस0 डा0छोटेलाल, सी0एम0एस0महिला डा0माला सिन्हा सहित प्रबुद्ध जन व जनपद के तमाम संगठनो, संस्थाओं, विभागों के पदाधिकारी/सदस्य आदि उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *