Breaking News

शिवहर /बिहार – राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का किया गया विस्तार

शिवहर–जिला शिवहर के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरनहिया प्रखंड क्षेत्र के कटैया गांव में संगठन विस्तार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन कर पूरनहिया प्रखंड अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को मनोनयन किया गया है।
इससे पूर्व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक कमलेश कुमार सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए कहा है कि इससे सभी वर्गों का विकास होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र कहे तो या समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनके अधिकारों का हनन नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में तिरूहुत प्रमंडल प्रभारी अनीश कुमार राय एवं मुन्ना पासवान की उपस्थिति में उपस्थित लोगों को जागृत किया गया तथा पंचायत के पूर्ण अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पंचायती राज के बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक कमलेश कुमार सिंह ने कहा है कि बहुत सारी योजनाएं समाज के कल्याण के लिए चलाए जाते हैं, जानकारी के अभाव में उक्त योजना का क्रियान्वयन नहीं किया जाता है इसके लिए हमें शिक्षित रहना होगा तथा हर एक योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।
तथा अपना अधिकार के लिए प्रखंड मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय तक जाकर जानकारी लेनी होगी तथा अपना अधिकार लेना होगा।
जिला संयोजक श्री सिंह ने कहा है कि सभी वर्गों के विकास के लिए हमें पंचायत में जाकर पूरी जानकारी लेनी है तथा उसी योजना का चालू कर आना है तभी हमारा समाज मैं नई क्रांति आएगी इस बाबत पूरनहिया प्रखंड के पंचायती राज के अध्यक्ष राणा रंजीत को नियुक्त किया गया वही डेलिकेट के लिए गंगा दयाल मिश्र को तथा उपाध्यक्ष के लिए लाल कृष्ण झा को सर्वसम्मति से चयन किया गया है।
मौके पर संतोष महतो, प्रीति दास ,कृषण चंद्र मिश्र, मुकेश कुमार ,बिरजू कुमार, चंदेश्वर पासवान ,राजू पासवान, विक्रम मंडल, राज किशोर सिंह, अवधेश कुमार, विनोद झा, नमो नारायण सिंह सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में पहुंचकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बारे में जानकारी प्राप्त की है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *