Breaking News

बेतिया- फरार फायरिंग अपराधी बेतिया निवासी पटना में पुलिस गिरफ्त में

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
पूर्व के घटना में शहर के स्टेशन चौक पर पेट्रोल पंप के पास फायरिंग की घटना घटी थी इस घटना के मुख्य आरोपी रोहित कुमार को जो घटना के बाद फरार घोषित था उसे पटना पुलिस ने गिरफ्तार करके बेतिया पुलिस को सूचना के आधार पर पुलिस को सौंप दिया है।
गिरफ्तार अपराधी बेतिया मुफस्सिल थाने के आईटीआई कर गया का निवासी बताया गया है, इस घटना की पुष्टि करते हुए नगर थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि रोहित के बारे में पटना में रहने की सूचना प्राप्त हुई थी पटना पुलिस के सहयोग से अपराधी रोहित कुमार को पकड़ लिया गया है जिसे बेतिया पुलिस के जिम्मे करके बेतिया लाया गया है।
घटना के संबंध में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मई महीना में स्टेशन चौक के पास रिलायंस पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों के द्वारा जो नकाबपोश में थे जबरदस्त फायरिंग की थी, मगर उस फायरिंग में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी इसके बावजूद भी तीनों अपराधी फरार हो गए और यह तीनों अपराधी करगाहिया निवासी, राजन कुमार विकास कुमार तथा पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल थाना निवासी सनी कुमार बताया गया है जिसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *