Breaking News

ब्रेकिंग पटना: कई वर्षों से फरार फ़्रॉड को कोतवाली पुलिस ने घर दबोचा

पटना के कोतवाली थाना को मिली सफलता, पटना में अपार्टमेंट के नाम पर फ्रॉडिज्म करने वाला शातिर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार।वही आपको बताते चले कि पटना के पॉश इलाका नागेश्वर कॉलनी में अपार्टमेंट के फ्लैट को लेकर पटना के कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ था।जिसमे पुलिस ने करवाई करते हुए पीरबहोर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार सर्वर नाजमी नाम का युवक जो लगभग दर्जनों फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही कर भाग गया था तथा नाम बदल कर तथा पता को भी बदल कर पटना के पीरबहोर थाना इलाके में रह रहा था।। इस बात की सूचना कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना मिली तब उन्होंने पीरबहोर थाना प्रभारी के साथ मिलकर छापेमारी किया जिसके बाद वह दबोच लिया गया।पुलिस इसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के रूप में देख रही है। मंगलम होम्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सर्वर नाजमी के ऊपर 2012 में कोतवाली काण्ड संख्या 342/12 सरस्वती अपार्टमेंट का एक फ्लैट बिक्री के क्रम में मामला दर्ज हुआ था तब से लेकर अब तक फरार चल रहा था,।कोर्ट के द्वारा इसतिहार भी जारी हो रखा था जिसे पटना पुलिस ने गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *