Breaking News
IMG 20261116 WA0013

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत तिगांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत,फरीदाबाद द्वारा”नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 वीक्स नशा मुक्त युवा अभियान”के तहत क्लस्टर ऑफ ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन तिगांव स्टेडियम में धूमधाम से किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी प्रियंका के मार्गदर्शन में किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन हर्ष कौशिक (अध्यक्ष युवा शक्ति संगठन फरीदपुर व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) ने किया।

प्रतियोगिता में कबड्डी,1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक,400 मीटर दौड़ व रस्साकशी जैसे खेलों में आसपास के गांवों के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मनोज वशिष्ठ,किशन चंद शर्मा,एडवोकेट रामनिवास शर्मा,एडवोकेट धीरज अधाना,रतन वकील,एईओ हरबीर अधाना,सतबीर चेची,महेश नागर,विजय नागर,सुखबीर अधाना,प्रवीण बादाम,राजेन्द्र नम्बरदार,

रिछपाल फौजी,वीरेंद्र दीक्षित भैंसरावली,विरेन्द्र तेवतिया,

मनीष डेढ़ा,नवीन,कृष्ण अधाना आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोच सुनील कुमार डीपीई GMSSSS तिगांव, कुलदीप ठाकुर एथलेटिक नर्सरी कोच,परवीन कबड्डी नर्सरी कोच,कुलदीप नागर PTI तिगांव (CTC) का बहुत योगदान रहा।

सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल व शिक्षा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कबड्डी पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजीव गांधी टीम तिगांव ने प्रथम,तिगांव स्टेडियम टीम ने द्वितीय तथा भूआपुर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1600 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में घरोड़ा के लक्की ने प्रथम,तिगांव के सोनू ने द्वितीय तथा घरोड़ा के गौतम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में भैंसरावली की तन्नू प्रथम,तिगांव की खवाईश द्वितीय तथा भैंसरावली की छवि तृतीय रहीं।

लंबी कूद पुरुष वर्ग में तिगांव के शिवम प्रथम,चिरसी के मनीष द्वितीय तथा चांदपुर के हनी तृतीय रहे। गोला फेंक महिला वर्ग में तिगांव की पायल ने प्रथम,भैंसरावली की तन्नू ने द्वितीय तथा रायपुर कलां की निरमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रस्साकशी महिला वर्ग में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल तिगांव की टीम प्रथम तथा भैंसरावली की टीम द्वितीय रही। इस प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों,कोचों,निर्णायकों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कराने का संकल्प लिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0003

छठ महापर्व पर पूर्वांचलवासियों को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:छठ महापर्व के पावन अवसर पर फरीदाबाद के पूर्वांचलवासियों और …