Breaking News
IMG 20261116 WA0011

बाल विवाह के खिलाफ स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान:एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से जिला के स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों,शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा उत्पन्न करता है।

इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि वे छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों,कानूनी प्रावधानों तथा इससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दें।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए,ताकि वे स्वयं बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें।

उन्होंने स्कूलों में बाल विवाह निषेध विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,निबंध लेखन,पोस्टर मेकिंग तथा साइकिल रैली जैसी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं,बल्कि इसमें शिक्षकों,विद्यार्थियों,अभिभावकों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान उपस्थित स्कूल प्रिंसिपलों,शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। सभी ने बाल विवाह को रोकने,बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

एडीसी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सकता है। बैठक में संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0003

छठ महापर्व पर पूर्वांचलवासियों को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:छठ महापर्व के पावन अवसर पर फरीदाबाद के पूर्वांचलवासियों और …