Breaking News
IMG 20261025 WA0006

शिक्षा और वैज्ञानिक सोच से बनेगा नशे व कुरीतियों से मुक्त समाज:सुभाष लांबा एवं नरेश कुमार शास्त्री

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा,संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी ने आदि कवि एवं महाकाव्य रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर “शिक्षा और वैज्ञानिक विचार-नशे व कुरीतियों से मुक्त समाज”विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में सामाजिक,धार्मिक,व्यापारि,मजदूर,कर्मचारी एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों के आंदोलन में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका निभाने वाले पत्रकारों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान,जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर,नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत,महिला नेता ललिता देवी,सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया,देवी चरण,हेमवती नंदन एवं गुरचरण खंडिया ने की।

मंच का संचालन नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला सचिव अनिल चंडालिया,जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के सचिव विशाल पार्छा,सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया एवं महिला नेता सुरेश देवी ने संयुक्त रूप से किया।

विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान सुभाष लांबा तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण समाज को नशे,अंधविश्वास तथा सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने का सशक्त माध्यम हैं।

भगवान वाल्मीकि की साहित्यिक विरासत ज्ञान,संवेदना और सृजन की प्रेरणा देती है। उनके प्रति श्रद्धा को शिक्षा के प्रसार,मानव गरिमा की रक्षा और सामाजिक समानता के कार्यों से सार्थक बनाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं,बल्कि अपने अधिकारों को समझने,अन्याय पहचानने और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की शक्ति है।

आर्थिक तंगी अथवा सामाजिक भेदभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए। पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए समाज और संगठनों को सामूहिक प्रयास करने होंगे।उन्होंने बेटियों और बेटों को शिक्षा,सम्मान तथा आगे बढ़ने के समान अवसर देने पर जोर देते हुए कहा कि किसी बच्चे का भविष्य उसकी जाति अथवा माता-पिता के पेशे से निर्धारित नहीं होना चाहिए।

प्रत्येक श्रमिक को सम्मान और उसकी संतान को अपनी रुचि तथा योग्यता के अनुसार भविष्य चुनने का अवसर मिलना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक सोच का अर्थ प्रमाण,तर्क और विवेक के आधार पर किसी बात को समझना है। बच्चों को सवाल पूछने,सीखने और नई जानकारी के आधार पर अपनी समझ विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

बिना जांचे अफवाहों एवं भ्रामक संदेशों को आगे बढ़ाने से बचना और मानव गरिमा व समानता की कसौटी पर सामाजिक प्रथाओं को परखना जरूरी है। नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए नेताओं ने कहा कि नशा परिवारों की आर्थिक स्थिति,स्वास्थ्य और आपसी संबंधों को प्रभावित करता है।

नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को तिरस्कार के बजाय उपचार,परामर्श और सहयोग मिलना चाहिए। युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,खेल के मैदान,पुस्तकालय,कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी आवश्यक है। उन्होंने जातिगत ऊंच-नीच,छुआछूत,दहेज,बाल विवाह,महिलाओं के प्रति हिंसा तथा दिखावे के लिए कर्ज लेकर खर्च करने जैसी कुरीतियों का विरोध करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामाजिक आयोजनों में सादगी अपनाकर परिवारों के संसाधनों को बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य और आवश्यक जरूरतों पर लगाया जा सकता है। सुभाष लांबा एवं नरेश कुमार शास्त्री ने डॉ.भीमराव आंबेडकर,महात्मा ज्योतिबा फुले,माता सावित्रीबाई फुले,संत कबीर और संत रविदास के शिक्षा,समानता एवं मानव गरिमा के विचारों को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों को वेतन,रोजगार और सेवा सुरक्षा के संघर्ष के साथ सामाजिक जागरूकता की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। बस्तियों और मोहल्लों में अध्ययन केंद्र,जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पुस्तक सहायता तथा युवाओं के मार्गदर्शन की पहल की जानी चाहिए। कार्यक्रम में अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी विचार रखे।

वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से बच्चों की शिक्षा जारी रखने,बेटियों को समान अवसर देने,नशे से दूर रहने तथा भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा,राज्य कोषाध्यक्ष महेन्द्र संगेलिया सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर,कामरेड सुधा पाल हेमलता आशा वर्कर यूनियन,राज्य उपमहासचिव सुनील चिंडालिया,कमला राज्य उपाध्यक्ष,राज्य सचिव अनूप चंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल,राकेश चिंडालिया म जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष,वरिष्ठ उपप्रधान मदन,देवी चरण शर्मा,प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम, रमेश विद्लान,हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ से उम खान लज्जा राम

रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव,दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्रीपाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी, ललिता,राजवती,कविता, बिना,शकुंतला,सुनीता, कमलेश,अनुराधा,सपना मांडोतिया,फूलवती,विनीता आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.35.24 PM

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी:विपुल गोयल

हिसार:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का …