Breaking News
IMG 20261025 WA0001

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र से संबंधित चार प्रमुख विकास कार्यों के टेंडर रेट पर विचार किया गया।

इन कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 63.42 करोड़ रुपये है। फरीदाबाद के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैठक के एजेंडे में आगरा चौक से शारदानंद पार्क के अंतिम छोर तक मॉडल रोड़ का निर्माण,नगर निगम फरीदाबाद के नए कार्यालय भवन का निर्माण तथा गांव सीही और गांव बुढैना में पेयजल आपूर्ति,सीवरेज,जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल रहे।

➡️आगरा चौक से शारदानंद पार्क तक मॉडल रोड़।
फरीदाबाद में आगरा चौक से शारदानंद पार्क के अंतिम छोर तक दोनों ओर मॉडल रोड़ के निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 10.55 करोड़ रुपये है।

इस कार्य के लिए एल-1 बोलीदाता द्वारा 9.67 करोड़ रुपये की राशि उद्धृत की गई,जबकि नेगोशिएशन के बाद राशि लगभग 9.28 करोड़ रुपये निर्धारित हुई। इस परियोजना से शहर के सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

➡️नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण।
फरीदाबाद नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 20.32 करोड़ रुपये है। इस कार्य के लिए एल-1 बोलीदाता द्वारा लगभग 21.77 करोड़ रुपये की राशि उद्धृत की गई थी।

नेगोशिएशन के बाद राशि लगभग 20.32 करोड़ रुपये रही। इस परियोजना को नगर निगम के संस्थागत बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल किया गया है।
➡️गांव सीही में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर।

फरीदाबाद के गांव सीही के वार्ड नंबर 39 में पेयजल आपूर्ति,सीवरेज,जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से संबंधित कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 18.70 करोड़ रुपये है। इस कार्य के लिए एल-1 बोलीदाता द्वारा लगभग 17.83 करोड़ रुपये की राशि उद्धृत की गई,जबकि नेगोशिएशन के बाद राशि लगभग 17.77 करोड़ रुपये रही। इन कार्यों के माध्यम से गांव में आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे के विकास को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

➡️गांव बुढ़ैना में ₹13.85 करोड़ के विकास कार्य।
गांव बुढैना के वार्ड नंबर 35 में पेयजल आपूर्ति,सीवरेज,जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़े कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 13.85 करोड़ रुपये है।

इस कार्य के लिए एल-1 बोलीदाता द्वारा लगभग 15.30 करोड़ रुपये की राशि उद्धृत की गई थी।नेगोशिएशन के बाद राशि लगभग 13.85 करोड़ रुपये रही। इन कार्यों से गांव में बुनियादी नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को गति देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

➡️टेंडर रेट पर नेगोशिएशन से लगभग ₹2.20 करोड़ की बचत।
बैठक के एजेंडे में शामिल फरीदाबाद के इन चारों कार्यों की कुल DNIT राशि लगभग 63.42 करोड़ रुपये है। एल-1 बोलीदाताओं द्वारा उद्धृत कुल राशि लगभग 64.57 करोड़ रुपये थी,जबकि नेगोशिएशन के बाद कुल राशि लगभग 61.22 करोड़ रुपये रही।

इस प्रकार DNIT राशि की तुलना में लगभग 2.20 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।
➡️फरीदाबाद के समग्र विकास पर विशेष ध्यान।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं शहरी केंद्र है।

शहर की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क,पेयजल,सीवरेज,जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है। इन सुविधाओं का विकास नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने और शहर के सुव्यवस्थित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए शहर के साथ-साथ गांवों में भी आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। पेयजल,सीवरेज और जल निकासी जैसी सुविधाएं लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़ी हैं। इसलिए क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।फरीदाबाद में भी सड़क नेटवर्क,नगर निगम के बुनियादी ढांचे और गांवों में नागरिक सुविधाओं के विकास से संबंधित परियोजनाओं पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का समग्र विकास केवल सड़कों और इमारतों के निर्माण तक सीमित नहीं है,बल्कि इसमें बेहतर नागरिक सेवाएं,मजबूत बुनियादी ढांचा और शहर एवं गांवों में सुविधाओं का संतुलित विस्तार भी शामिल है।

➡️बैठक में इन चारों विकास कार्यों के टेंडर रेट पर विचार किया गया।
फरीदाबाद में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.35.24 PM

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी:विपुल गोयल

हिसार:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का …