Breaking News
IMG 20261025 WA0000

डिजिटल मीडिया को लेकर सरकार का विजन स्पष्ट:मुकेश वशिष्ठ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पोर्टल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित दिवाली मिलन समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव,पत्रकारों की समस्याओं तथा डिजिटल पत्रकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल मीडिया का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी डिजिटल मीडिया को लेकर संवेदनशील हैं और सरकार का विजन स्पष्ट है।उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से डिजिटल मीडिया के लिए पॉलिसी भी लाई गई है,जिसका लाभ लगभग 90 पत्रकारों को मिल रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस दिशा में और काम किया जाएगा तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह के दौरान डिजिटल पत्रकारों की समस्याओं और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के संबंध में भी सवाल उठाए गए।

इस पर मुकेश वशिष्ठ ने डिजिटल मीडिया को लेकर सरकार का विजन स्पष्ट होने की बात कही। हालांकि,पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। पत्रकारों का कहना है कि डिजिटल मीडिया का तेजी से विस्तार हो रहा है।

ऐसे में डिजिटल पत्रकारों के हितों की रक्षा,सुविधाओं और Accept योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में मुकेश वशिष्ठ ने सभी पत्रकारों और उपस्थित साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए,परिवारों में धन-धान्य की भरपूरता रहे और मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस अवसर पर पोर्टल प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद वैष्णव,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवरिया सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.35.24 PM

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी:विपुल गोयल

हिसार:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का …