फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:श्री महावीर दल दशहरा कमेटी(रजि.) अखिल भारतीय लय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज द्वारा 77वां दशहरा सेक्टर-16ए के दशहरा मैदान में धूमधाम से मनाया।
इस दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर,केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,महापौर प्रवीण बतरा जोशी,पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस मौके पर अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज के पदाधिकारी जिसमें प्रधान धर्म बरेजा,सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग,वरिष्ठ उपप्रधान लोकनाथ मिगलानी,महासचिव राज मिगलानी व आयोजन कमेटी जिसमें लोकनाथ मिगलानी,ओमप्रकाश ढीगड़ा,घनश्याम वधवा,किशन छाबड़ा,दीनानाथ वधवा,तिलक,अमित मिगलानी,टिन्कू मिगलानी,मोहित नारंग,माहित वीर व दीपक राज शर्मा एवं पूरी टीम दिन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
यह आयोजन पंजाबी सभा के चेयरमेन वासदेव सलूजा और ओल्ड़ फरीदाबाद पंजाबी सभा के प्रधान संजीव सलूजा के सहयोग और आर्शीवाद से सफलतापूर्व संपन्न हुआ। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है।
उन्होनें कहा कि दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों-काम,क्रोध,लोभ,मोह मद,मत्सर,अहंकार,आलस्य,हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। विपुल गोसल ने कहा कि विजयादशमी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। राम की विजय के प्रतीक स्वरूप इस पर्व को विजयादशमी कहा जाता है।
उन्होनें कहा कि भारतीय संस्कृति सदा से ही वीरता व शौर्य की समर्थक रही है। दशहरे का उत्सव भी शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला उत्सव है। अजय गौड ने कहा कि रावण के बुरे कर्म पर श्रीराम की अच्छाई की जीत हुई इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार के रूप में मनाते है।
धरम बरेजा और राज मिगलानी ने कहा कि हम इस कार्यक्रम को याद बार बनाने के लिए आए हुए अतिथियों और इस कार्यक्रम में तन,मन और धन से सहयोग करने वालों का तहे दिल से धन्यवाद करते है और आशा करते है कि आगे भी वो इसी तरह हमारे कन्धे से कन्धा मिलकर खड़े रहेगें